{"_id":"5b5f78434f1c1b3b5a8b7f15","slug":"171532983363-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरडी एकेडमी और दून वारियर्स जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरडी एकेडमी और दून वारियर्स जीते
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरडी एकेडमी और दून वारियर्स जीते
ब्यूरो/अमर उजाला
देहारादून। दून ग्लोबल स्कूल में चल रहे उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन व क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित पांचवें आरके अग्रवाल मेमोरियल अंडर-19 राजेंद्र स्पोर्ट्स चैंपियंस ट्रॉफी में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। जीआरडी एकेडमी की टीम ने आरआर पाल की टीम को और दून वारियर्स की टीम ने दून राइडर की टीम को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
पहला मुकाबला जीआरडी एकेडमी और आरआर पाल के बीच खेला गया। जीआरडी के अखिलेश ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले आरआर पाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में महज 80 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज शुभल ने 37 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल सका। जीआरडी के गेंदबाज अखिलेश ने तीन और वैभव ने दो विकट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआरडी ने मुकाबला 19.5 ओवर में शेष दो विकेट रहते जीत लिया। टीम की ओर से अखिलेश ने 26, हेमंत 14 और धर्मेंद्र ने 10 महत्वपूर्ण रन बनाए। आरआर पाल के लिए सूरज ने तीन और अभिषेक दो विकेट लेेने मेें सफल रहे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा मुकाबला दून राइडर और दून वारियर्स की बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून वारियर्स 14.5 ओवर में 87 रनों पर ढेर हो गई। बल्लेबाज अनूप ने 14, दिवाकर और हैरी ने 13-13 व हर्षित ने 8 रनों का योगदान दिया। दून राइडर की ओर से गोविंद ने चार, मनीष ने तीन और शुभल ने दो विकेट लिए। 88 के जवाब में दून राइडर ने मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। टीम के लिए विनीत ने 36, तुषार 19 और मानस ने 15 रन बनाए।