{"_id":"5b4fa16f4f1c1b4d748b5a78","slug":"171531945327-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसी रोड, सहस्त्रधारा, धर्मपुर क्षेत्र के 280 अतिक्रमण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसी रोड, सहस्त्रधारा, धर्मपुर क्षेत्र के 280 अतिक्रमण ध्वस्त
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बाद बुधवार को ईसी रोड, सहस्त्रधारा रोड और धर्मपुर क्षेत्र के 280 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। सहस्त्रधारा रोड पर दो स्कूल की चारदीवारी तोड़ दी गई। वहीं धर्मपुर में अतिक्रमण की जद में आने वाली छह दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। इसके अलावा ईसी रोड पर कई मकानों, होटल, स्कूल की बाउंड्री तोड़ी गई। अभियान के दौरान 185 अतिक्रमण चिह्नित किए गए। वहीं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि बृहस्पतिवार को जोगीवाला, ईसी रोड, सहत्रधारा क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।
सहस्त्रधारा रोड पर बुधवार को साडा (स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के सचिव सुंदरलाल सेमवाल, एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। यहां सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से टचवुड स्कूल के आगे तक अभियान चला। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले मकानों, रेस्टोरेंट के साथ ही टचवुड स्कूल और अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की बाउंड्री ढहा दी। वहीं कार्रवाई होती देख कई भवन स्वामी खुद ही अतिक्रमण हटाते नजर आए। कुछ लोगों के निवेदन पर एक दिन का समय दिया गया है। एसडीएम सदर ने कहा कि शेष अतिक्रमण हटाने के लिए बृहस्पतिवार को भी अभियान चलेगा। वहीं, धर्मपुर में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर जेसीबी गरजी। ईसी रोड स्थित होटल ईडीए की बाउंड्री तोड़ी गई। हिलग्रेन स्कूल की अतिक्रमण की जद में आने वाली दीवार भी तोड़ दी गई। हालांकि चारदीवारी का कुछ हिस्सा तोड़ने के लिए स्कूल प्रबंधन ने तीन दिन की मोहलत मांगी है। इसके अलावा सड़क किनारे मौजूद कई अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
मजदूर लगा ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठवाया मलबा
अतिक्रमण हटाओ अभियान टास्क फोर्स ने अतिक्रमण तोड़ने के बाद मलबे को एकत्र कर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठवाया। इसके अलावा कई स्थानों पर भवन स्वामियों और दुकानदारों ने खुद ही मलबा उठवा लिया।
विज्ञापन
गली-मोहल्लों में शुरू हुआ चिह्नीकरण
अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने बुधवार को कई गलियों में हुए अतिक्रमण चिह्नित किए। इसके तहत शिमला बाईपास, वसंत विहार, अनुराग चौक आदि जगहों पर टीम ने अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए हैं।
अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई की स्थिति
जोन चिह्नित अतिक्रमण ध्वस्तीकरण सीलिंग
1 876 447 -
2 1632 396 4
3 563 208 60
4 1603 1145 24
कुल 4674 2196 88