फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बांध विस् थापितों को मुआवजा, नौकरी नही मिली तो उग्र आंदोलन

बांध विस् थापितों को मुआवजा, नौकरी नही मिली तो उग्र आंदोलन

Wed, 18 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बांध विस्
थापितों को मुआवजा, नौकरी नही मिली तो उग्र आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गढ़वाल के श्रीनगर में निर्माणाधीन बांध के 435 विस्थापितोें को मुआवजा और नौकरी देने की मांग के लिए उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर व प्रदेश सचिव टीसी माथुर का कहना है कि बांध विस्थापित सैकड़ों परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए और सरकार व कंपनी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर का कहना है कि बांध विस्थापित कई दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी सुध लेने कोई नहीं पहुंचा। इसके अलावा कंपनी द्वारा विस्थापितों को दिए गए चेक बाउंस हो रहे हैं। दोनों पदाधिकारियों ने बांध विस्थापितों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की बात कही है। उल्लेखनीय है कि बांध विस्थापितों की मांग को लेकर उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बांध विस्थापितों ने सोमवार को सचिवालय कूच किया था। इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी थीं। इसमें कई महिलाएं चोटिल भी हो गई थीं। सचिवालय कूच उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच की ओर से किया गया था, जिसे उक्रांद ने भी समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed