फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने जांचीं स्टेडियम की व्यवस्थाएं

आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने जांचीं स्टेडियम की व्यवस्थाएं

Tue, 22 May 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने जांचीं स्टेडियम की व्यवस्थाएं
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने सोमवार को रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार को जवागल श्रीनाथ के नेतृत्व में आईसीसी की पूरी टीम स्टेडियम पहुंचकर पिच, मैदान आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी।
सोमवार को स्टेडियम पहुंचे श्रीनाथ ने पिच और पवेलियन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और फ्लड लाइट का निरीक्षण किया। स्टेडियम की ज्यादातर व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट दिखे। सूत्रों के अनुसार उन्होंने दर्शकों के स्टैंड के पास सुरक्षा के इंतजाम बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। स्टैंड बाउंड्री लाइन से सटा होने और उसकी रेलिंग बेहद छोटी होने से दर्शकों के फांदकर मैदान में आने की आशंका है। ऐसे में मैच रेफरी ने अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंगलवार को आईसीसी की टीम स्टेडियम पहुंचेगी। इस अवसर पर टीम पिच, बाउंड्री, सुरक्षा, फ्लड लाइट, स्क्रीन कम स्कोर बोर्ड, पवेलियन, प्लेयर लाउंज, कॉरपोरेट बॉक्स, थर्ड अंपायर, मैच रेफरी केबिन समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सकती है।
विज्ञापन

डीजीपी से मिले बीसीसीआई के अधिकारी
बीसीसीआई के अधिकारियों ने सोमवार को डीजीपी अनिल रतूड़ी से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। डीजीपी ने बताया कि दोनों टीमों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा जाएगा। होटल और स्टेडियम के पास बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है। टीमों के आने-जाने के दौरान भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed