{"_id":"5af4adc34f1c1b042e8b81d0","slug":"171525984707-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्र हुआ नगर निगम सफाई कर्मियों का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्र हुआ नगर निगम सफाई कर्मियों का आंदोलन
Updated Fri, 11 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उग्र हुआ सफाईकर्मियों का आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
हड़ताल कर नगर निगम में धरना-प्रदर्शन कर रहे सफ ाई कर्मचारी उग्र होने लगे हैं। नगर निगम प्रशासन के उनके आंदोलन पर ध्यान ने देने पर गुस्साए मोहल्ला स्वच्छता समितियों के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को शहर में कूड़ा ले जाने वाली गाड़ियों की हवा निकाली दी। उधर नगर निगम प्रशासक/डीएम और यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता फिर विफल होने से सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने शुक्रवार को सचिवालय कूच करने का एलान किया है।
संविदा पदों पर समायोजन की मांग को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। इससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। अनेक जगह कूड़े के ढेर पड़े होने के कारण उनसे दुर्गंध उठने लगी है। गर्मी में खुले में कूड़ा सड़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बढ़ रहा है। जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
मामले को लेकर बृहस्पतिवार को नगर निगम प्रशासक/जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि 20 मई को विभाग के मंत्री से उनकी वार्ता करा दी जाएगी। इस पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर्मचारियों ने यह आश्वासन लिखित में मांगा, न देने के कारण वार्ता विफल रही।
विज्ञापन
इसके बाद नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों से मजदूर संघ के महामंत्री धीरज भारती ने कहा कि प्रशासन के उनकी मांग न माने जाने पर शुक्रवार को सफाई कर्मचारी सचिवालय कूच करेंगे। प्रदर्शन में राजेश कुमार, संजय काला, रवि कुमार, सुंदरलाल, ओमप्रकाश, हरिओम, पंकज, बबली, छाया, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं मांग पूरी न होने से गुस्साए कर्मचारियों ने कूड़ा उठान में लगी गाड़ियों के पहियों की हवा निकाल दी। इस कारण वे गाड़ियां शहर में कूड़ा उठाने नहीं जा सकीं। कर्मचारियों ने कहा कि अगर शुक्रवार को कूड़े की गाड़ियां सड़कों पर दिखी तो उनकी भी हवा निकाल दी जाएगी। उधर शहर में अनेक जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। कई इलाकों में डस्टबिन के बाहर कूड़े का ढेर लगा गया।