{"_id":"5af20d874f1c1b63098b8bf6","slug":"171525812615-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हल्की बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हल्की बारिश का अनुमान
Updated Wed, 09 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बारिश के साथ बर्फ गिरने का भी अनुमान है।
मंगलवार को दिन में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य बना रहा। इससे पहले सोमवार आधी रात के बाद राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से खासी राहत मिली। हालांकि आंधी की वजह से जगह-जगह पेड़ गिर गए और बिजली के तार टूट गए। जिससे रात को कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। मंगलवार शाम को भी कुछ देर के लिए आंधी चली और हल्की बारिश भी हुई।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की भी संभावना है। राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
.................................
तापमान
अधिकतम- 32
न्यूनतम- 17
सूर्योदय- सुबह 5.29 बजे
सूर्यास्त- शाम 07.01 बजे