फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   409 शिक्षकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति

409 शिक्षकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति

Fri, 04 May 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
409 शिक्षकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति
409 शिक्षकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बतौर सहायक अध्यापक एलटी तैनात 409 शिक्षकों को प्रवक्ता पद पर पदोन्नति दे दी गई है। अपर निदेशक माध्यमिक आरेक उनियाल की ओर से पदोन्नति पाने वाले 409 नए शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल चार विषयों से जुड़े 409 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई है। जिसमें नागरिक शास्त्र के 96, अर्थशास्त्र के 78, हिंदी के 153 और इतिहास के 82 शिक्षक शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व शिक्षा विभाग की ओर से 122 महिला शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी। ऐसे में अब तक 531 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है।

अपर निदेशक माध्यमिक ने बताया कि राज्य में 1900 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी होनी है जो अलग-अलग चरणों में जारी की जाएगी। पदोन्नति पाने वाले प्रवक्ताओं को स्थानांतरण के विकल्प दिए गए हैं और उनके मांगें गए विकल्प के अनुसार ही उन्हें कॉलेजों में स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed