{"_id":"5ae8d5db4f1c1b64098b79bf","slug":"171525208539-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसबाल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसबाल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
Updated Wed, 02 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीतकर लौटे बेसबाल खिलाड़ी सम्मानित किए
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
प्रथम प्रेसिडेंशियल कप की विजेता भारतीय टीम में शामिल उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों को उत्तराखंड बेसबाल एसोसिएशन ने सम्मानित किया। खिलाड़ियों को एसोसिएशन की ओर से नगद राशि के साथ बेसबाल खेल किट प्रदान की गई।
मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड बेसबाल एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रथम प्रेसिडेंशियल कप खेलकर लौटे उत्तराखंड के अभिषेक कंडारी, सुखविंदर रंधावा, सौरभ कुमार और आदर्श कुमार को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें नगद पुरस्कार के साथ बेसबॉल खेल किट दी गई। सौरभ कुमार और आदर्श कुमार पुलिस में सिपाही हैं। इनके अलावा बेसबॉल खिलाड़ी नंद किशोर, प्रशिक्षक प्रीतम सिंह तोमर, रविंद्र सिंह मेहता, विजेंद्र सिंह राणा, कल्पना तोमर को भी सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के सचिव बीपीएस राणा ने बताया कि 22 से 27 अप्रैल तक गुवाहाटी में प्रथम प्रेसिडेंशियल कप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय टीम में उत्तराखंड के अभिषेक कंडारी, सुखविंदर रंधावा, सौरभ कुमार और आदर्श कुमार ने प्रतिभाग किया। टीम ने पहले मुकाबले में नेपाल को 13-0 से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 18-0 से हराया। इसके बाद भारत और नेपाल के बीच खिताबी मुकाबला हुआ, जिसमें भारत ने 19-4 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में अभिषेक कंडारी और सुखविंदर ने शानदार खेल दिखाया। अभिषेक कंडारी को टूर्नामेंट का बेस्ट हिटर अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष यूएन चल्लू ने कहा कि एसोसिएशन लगातार उत्तराखंड में बेसबाल खेल को आगे बढ़ाने में काम कर रही है। इसके लिए ग्रास रूट पर जूनियर खिलाड़ियों को तराशा जा रहा है। अंपायरों और प्रशिक्षकों को राज्य से बाहर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
इस मौके पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएम लखेड़ा, कोषाध्यक्ष जेसी पांडेय, बेसबॉल प्रशिक्षक रविंद्र मेहता आदि उपस्थित रहे।