{"_id":"5ae77ccd4f1c1b9f098b7758","slug":"171525120205-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन- बेटियां इंजीनियरिंग में बेटियों ने भी दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन- बेटियां इंजीनियरिंग में बेटियों ने भी दिखाया दम
Updated Tue, 01 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लड़कियों के लिए मुश्किल मानी जाने वाली इंजीनियरिंग में दून की कई बेटियों ने अपना दम दिखाया है। सौम्या रावत ने ऑल इंडिया 203 रैंक हासिल की है तो कई और बेटियों ने नाम चमकाया है।
बालावाला निवासी शिक्षक दंपति यशवंत प्रकाश नौटियाल व कविता नौटियाल के लिए सोमवार का दिन यादगार रहा। उनकी बेटी वैष्णवी ने जेईई मेन में 181 अंक हासिल किए हैं। वैष्णवी ने यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में हासिल की है। वैष्णवी हरिद्वार रोड स्थित संत कबीर एकेडमी की छात्रा हैं और इसी साल 12वीं की परीक्षा दी है। विजय पार्क निवासी ताशी जैन माता-पिता की ही तरह इंजीनियरिंग की राह पर चल निकली हैं। वह सीजेएम की छात्रा है और इसी साल 12वीं की परीक्षा दी है। जेईई में उसका यह पहला प्रयास था। जिसमें 180 अंक हासिल किए हैं। ताशी के पिता नवनीत जैन व मां सीमा दोनों सिविल इंजीनियर हैं। ताशी की इच्छा कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है। ताशी के शिक्षक डीके मिश्रा ने भी बधाई दी है। दून की बेटी सौम्या रावत ने भी जेईई मेन में 203वीं रैंक हासिल की है। सौम्या का मकसद कामयाब इंजीनियर बनना है।