{"_id":"5adcf6744f1c1bb56a8b592c","slug":"171524430452-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्टा गांव में आज से लाइट, कैमरा, एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्टा गांव में आज से लाइट, कैमरा, एक्शन
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित भट्टा गांव में सोमवार से बॉलीवुड फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-टू की शूटिंग शुरू होगी। शूटिंग के लिए सूत्रों के मुताबिक अभिनेता टाईगर श्रॉफ, निर्देशक पुनीत मल्होत्रा समेत पूरी टीम रविवार को भट्टा गांव पहुंच गई। गांव और आसपास के क्षेत्रों में अगले 15 दिनों तक फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे। इससे पहले फिल्म की शूटिंग देहरादून स्थित एफआरआई में चल रही थी।
मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-टू में अभिनेता टाईगर श्रॉफ , अभिनेत्री तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय मुख्य भूमिका में है। स्थानीय निवासी राकेश रावत, आशीष रावत ने बताया कि फिल्म की शूटिंग को लेकर गांव के लोगों में खासा उत्साह है। गांव में फिल्म के दृश्यों को शूट करने के लिए निर्देशक ने अपनी टीम के साथ कई लोकेशनों की तलाश की। बताया कि गांव को फिल्म में लड़की के गांव के रूप में दर्शाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार सोमवार को भट्टा गांव, लालटिब्बा के साथ ही अन्य हिस्सों में भी फिल्म के कई दृश्य फिल्माए जाएंगे। रविवार को भट्टा गांव की सरोज सिंह के आवास पहुंचे अभिनेता टाईगर श्रॉफ और उनकी टीम ने ग्रामीणों के साथ फोटो खिंचवाए।
......................................