{"_id":"5ac297754f1c1b95618b5155","slug":"171522702197-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में योग जैसा गौरव हासिल करेगा ज्योतिष : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में योग जैसा गौरव हासिल करेगा ज्योतिष : कौशिक
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
आने वाले कुछ वर्षों में ज्योतिष पूरी दुनिया में उसी तरह गौरव हासिल करेगा, जैसा आज योग को मिल रहा है। इसके लिए सभी को ज्योतिष को आगे बढ़ाने के सम्मिलित प्रयास करने होंगे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सोमवार को अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के समापन अवसर पर यह बात कही।
जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में सोमवार को अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ-2018 का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री रेखा आर्य, केए दूबे पद्मेश, पंडित सतीश शर्मा, लेखराज शर्मा, विनोद त्यागी, डॉ. जय मदान, वैद्य बालेंदु प्रकाश और होटल सैफ्रॉन लीफ के जीएम विनोद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत समेत अन्य अतिथियों ने पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश को आयुर्वेद विभूषण सम्मान प्रदान किया। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल देश के चुनिंदा ज्योतिषियों को ‘ज्योतिष विभूषण’, ‘ज्योतिष भूषण’ और ‘ज्योतिष श्री’ सम्मान से नवाजा किया। हालांकि, व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बीच में ही कार्यक्रम से लौटना पड़ा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मंच से उनका संदेश पढ़ा।
मदन कौशिक ने कहा कि भारत प्राचीन समय से विश्व गुरु रहा है। योग और ज्योतिष जैसी प्राचीन विद्याएं देश को पूरी दुनिया में गौरव दिलाने का काम करती हैं। कुछ वर्ष पहले प्रदेश में योग का एक महोत्सव शुरू किया गया। इसके बाद सरकार ने दिलचस्पी दिखाई और इसे आगे बढ़ाया। आज सालभर में प्रदेश में तीन अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किए जाते हैं, जिसमें 100 से अधिक देशों के साधक हिस्सा लेते हैं। इसी तरह अब ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से सरकार इस आयोजन की सबसे बड़ी पार्टनर बनने का प्रयास करेगी। इससे देश और दुनिया के बड़े ज्योतिषी उत्तराखंड आएंगे और पूरी दुनिया में उत्तराखंड योग के साथ-साथ ज्योतिष के एक बड़े केंद्र के रूप में जगह बनाएगा।