{"_id":"5abea5b64f1c1b99618b499c","slug":"171522443702-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार जीत के साथ फाइनल में यूपीसीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार जीत के साथ फाइनल में यूपीसीएल
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार जीत के साथ फाइनल में यूपीसीएल
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सुमेरू वरदान कप-2018 के पहले सेमीफाइनल में यूपीसीएल की टीम ने शानदार जीत हासिल कर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। टीम ने रोमांचक मुकाबले में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल की टीम को पांच विकेट से शिकस्त दी। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल शनिवार को बलूनी क्लासेस और कंबाइंड सर्विसेज की टीम के बीच खेला जाएगा।
रेंजर्स मैदान में अंतिम क्वार्टर फाइनल में पीईटी एजुकेशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बनाए। कुलदीप ने 46 गेंदों में 76, अशोक गंगोला ने 38 गेंदों में 52 और प्रदीप ने 29 रन बनाए। बलूनी क्लासेस के लक्ष्मी सेमवाल और बृजेश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बलूनी क्लासेस की टीम ने 18 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बृजेश ने 51 गेंदों में 87, शिवेंद्र रावत ने 25 गेंदों में 53 और हरेंद्र व राहुल ने 10-10 रन बनाए। पीईटी के हुकुमदीन ने तो दो विकेट लिए।
इसके बाद खेले गए सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए एजुकेशनल मिनिस्टीरियल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 174 रन बनाए। जिनमें विक्रम ने 45, सुनील ने 37, अभिषेक ने 23 और हिमांशु ने 18 रन बनाए। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल के सन्नी राणा, कासिम और मुकेश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। वैभव ने 57 गेंदों में 74, सन्नी ने 10 गेंदों में 28, किरन ने 27 और देवेंद्र ने 24 रन बनाए। एजुकेशनल के हिमांशु और महिपाल ने दो-दो और विक्रम ने एक विकेट लिया।