फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज नगर परिक्रमा पर निकलेंगे दरबार साहिब

आज नगर परिक्रमा पर निकलेंगे दरबार साहिब

Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
आज नगर परिक्रमा पर निकलेंगे दरबार साहिब
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब आज धूमधाम से नगर परिक्रमा पर निकलेंगे। इसको लेकर श्रद्धालु बुधवार दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। देशभर से पहुंची संगतों ने सज्जादानशीन श्री महंत देवेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लिया। लोगों की परेशानियों और यातायात की दिक्कतों को देखते हुए यात्रा के रूट में बदलाव किया गया है।
आज श्री महंत की अगुवाई में नगर परिक्रमा होगी। सुबह साढ़े नौ बजे दरबार साहिब से नगर परिक्रमा की शुरूआत होगी। सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए एसजीआरआर बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगतों को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद संगत तिलक रोड, टैगोर विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पहुंचेगी। ब्रह्मलीन श्रीमहंतों की समाधि पर माथा टेकने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर परिक्रमा वापस श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न होगी। इसमें 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। दरबार साहिब के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि परंपरा के अनुसार झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा आयोजित की जाती है। श्रद्धालुओं ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर संगतों के जलपान और नगर परिक्रमा के स्वागत की तैयारियां की है।
विज्ञापन

इससे पूर्व, बुधवार को बड़ी संख्या में संगतों ने झंडे जी और श्री महंत देवेंद्र दास का आशीर्वाद लिया। श्री महंत के दर्शनों और आशीर्वाद के लिए सुबह से ही संगतों की लंबी कतारें लग गई। श्री महंत ने संगतों को आशीर्वाद दिया और आदर्श जीवन जीने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, नशा मुक्ति में सहभागी बनने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति और मोक्ष के रहस्य का ज्ञान भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed