{"_id":"5a664a044f1c1b7f268b5df7","slug":"171516653060-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज प्रदेशभर में हल्की बारिश-बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज प्रदेशभर में हल्की बारिश-बर्फबारी
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
प्रदेशभर में मंगलवार से हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू होने वाली है। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम का मिजाज बदलेगा। ठंड का दौर लौटेगा। फिलहाल अगले दो से तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
इस साल अभी तक सीजन की अच्छी बर्फबारी को पहाड़ तरस रहे हैं। कुछ बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में तो बर्फबारी हुई है लेकिन ज्यादातर जगहों पर बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। बर्फबारी भी होगी। विशेषकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद बारिश संभावना है। बारिश की वजह से राजधानी के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।