{"_id":"5a4e8e344f1c1b0f788b6b7f","slug":"171515097652-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूरा होगा संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूरा होगा संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विधायक गणेश जोशी ने गुरुवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितेश झा से मुलाकात की। विधायक ने मसूरी के सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पुनरीक्षण धनराशि जारी करने की मांग की। नितेश झा ने कहा कि जल्द ही चिकित्सालय का निर्माण का बजट जारी किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बाद भी निर्माणाधीन संयुक्त चिकित्सालय का कार्य पूरा नहीं हो सका है। चिकित्सालय के निर्माण के लिए 2.78 करोड़ की धनराशि जारी होनी है। विधायक जोशी ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से मशीन बेकार पड़ी है। मरीजों को देहरादून एवं प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर और फिजिशियन भी नहीं हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितेश झा ने आश्वस्त किया है कि छह माह के अंदर मसूरी के संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। सप्ताह में चार दिन रेडियोलॉजिस्ट, दो दिन विशेषज्ञ डॉक्टर बैठेंगे। सीएमआई के प्रबंध निदेशक ने मसूरी के लिए सप्ताह में दो दिन फिजिशियन भेजने पर सहमति दी है। इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डा. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमआई के प्रबंध निदेशक डा. आरके जैन, भाजपा मसूरी मंडल महामंत्री दीपक पुंडीर मौजूद थे।