{"_id":"5a400dae4f1c1b0e788b4cb5","slug":"171514147246-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर जिंदा है पर तीर्थनगरी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर जिंदा है पर तीर्थनगरी में हंगामा
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘टाइगर जिंदा है’ पर तीर्थनगरी में हंगामा
-- अपशब्द बोलने पर भड़का वाल्मीकि समाज
-- सिनेमाहॉल में प्रदर्शनकारियों ने फाड़े फिल्म के पोस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। फिल्म अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के विरोध में वाल्मीकि समाज खड़ा हो गया है। उन्होंने सलमान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर वाल्मीकि समाज के लिए अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए सरकार से मामले में कार्रवाई की मांग की है। रविवार को वाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग दून मार्ग स्थित सिनेमा हॉल में पहुंचे। उन्होंने टाइगर जिंदा है फिल्म में स्टारकास्ट अभिनेता सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हॉल में लगे फिल्म के पोस्टरों को फाड़ दिया। इससे पूर्व वाल्मीकि समाज के लोगों ने शहर में आक्रोश रैली भी निकाली।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस भी सिनेमा हॉल पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह फिल्म का प्रदर्शन रोकने की मांग पर अड़े रहे। हालात बिगड़ते देख थियेटर प्रबंधन ने फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया। प्रदर्शनकारियों में रविंद्र बिड़ला, सुनील भारती, प्रवीण कालरा, जोगावर, प्रदीप, सन्नी, संदीप, अर्जुन, विनोद भारती, जितेंद्र भंडारी, राकेश पारछा, नरेश खैरवाल, विपिन डोगरा, मुकेश, प्रमोद, सोनू सुहाल, संजय वाल्मीकि, रणवीर सिंह भारती, संजय भारती, प्रदीप भारती, रवि चावला, अक्षय खैरवाल, प्रकांत कुमार, सचिन सेलवान, जोनी लांबा, कुलदीप आदि शामिल थे।
दूनमार्ग पर फूंका पुतला, नारेबाजी
ऋषिकेश। शहर में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने दूनमार्ग पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी को समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सरकार से मामले में दोनों कलाकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
फिल्म के सभी शो किए रद्द
ऋषिकेश। अभिनेता सलमान खान के विरोध के चलते सिनेमाहॉल संचालक ने संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए रविवार के सभी शो रद्द कर दिए। जिसके चलते फिल्म देखने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक सिनेमा हॉल के आसपास दिन भर हंगामा होता रहा, जिसके चलते फिल्म देखने आए लोगों ने हॉल से दूरी बनाए रखी।