{"_id":"5a36d4274f1c1b97678c23a7","slug":"171513542695-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई का लोगो बनाओ लाखों रुपये ईनाम में पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई का लोगो बनाओ लाखों रुपये ईनाम में पाओ
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसई का लोगो बनाओ लाखों रुपये ईनाम में पाओ
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) का लोगो बनाने पर डेढ़ लाख रुपये ईनाम मिलेगा। काउंसिल ने अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर लोगो डिजायनिंग प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में आईसीएसई स्कूलों के कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं।
सीआईएससीई के सचिव गैरी अरॉथन के मुताबिक इस प्रतियोगिता में छात्र कंप्यूटर पर डिजाइन बनाने के अलावा ड्राइंग शीट पर भी लोगो का डिजाइन बनाकर भेज सकते हैं। कंप्यूटर पर बनाया हुआ डिजाइन ईमेल के माध्यम से और ड्राइंग शीट पर बनाया हुआ डिजाइन डाक के माध्यम से काउंसिल के कार्यालय में भेजना होगा। यह लोगो आईसीएसई के वर्तमान लोगो के साथ ही ‘सेलिब्रेटिंग 60 इयर्स’ या ‘डायमंड जुबली’ जैसे शब्दों के साथ डिजाइन करना है। लोगो बनाकर सीआईएससीई के कार्यालय में भेजने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2017 है। इसके बाद काउंसिल के जजों की टीम देशभर से आए हुए लोगो में से अंतिम तीन और सांत्वना पुरस्कार के लिए दो एंट्री का चयन करेगी।
यह मिलेगा पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार : 1,50,000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार : 1,00,000 रुपये
तृतीय पुरस्कार : 75,000 रुपये
सांत्वना पुरस्कार : 25,000 रुपये (दो)
शीट पर बनाया हुआ लोगो यहां भेजें
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस, पी-35, 36, सेक्टर-6, पुष्प विहार, साकेत, नई दिल्ली, 110017
कंप्यूटर पर बनाया लोगो यहां भेजें
स्रद्गह्यद्बह्म्द्गद्गञ्चष्द्बह्यष्द्ग.शह्म्द्द/ठ्ठड्डद्वद्बह्लड्डञ्चष्द्बह्यष्द्ग.शह्म्द्दद्द