एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड की 17 कंपनियां हुईं दिवालिया, इस कंपनी की संपत्ति होगी नीलाम
- कारपोरेट मंत्रालय के दून कार्यालय में लिक्विडेशन शुरू
- हल्द्वानी की जलपैक कंपनी की संपत्तियां होंगी नीलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में लंबे समय से चल रही 17 कंपनियां दिवालिया हो गई हैं। कारपोरेट मंत्रालय के दून स्थित कार्यालय ने दिवाला निकलने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनमें से एक कंपनी की संपत्तियां नीलाम हो रही हैं।
कारपोरेट कार्य मंत्रालय के रजिस्ट्रार एवं शासकीय समापन कार्यालय के देहरादून स्थित कार्यालय ने दिवालिया हो चुकी कंपनियों की कार्रवाई आगे बढ़ा दी है। इन कंपनियों की संपत्तियां अटैच कर ली गई हैं। इनमें से काफी पुरानी हल्द्वानी स्थित जलपैक कंपनी की संपत्तियां अटैच करने के बाद अब देनदारों की देनदारी खत्म करने के लिए विभाग ने नीलामी शुरू कर दी है।
बाकी 17 कंपनियों की परिसंपत्तियों की नीलामी भी जल्द
बाकी 17 कंपनियों की परिसंपत्तियों की नीलामी भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर ऐसी कंपनियां हैं, जिनकी परिसंपत्तियां करोड़ों रुपये की थी, लेकिन वक्त के साथ इनका काम ठप होता चला गया।
कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जो कि विवादों के चलते बंद हो गई हैं। रजिस्ट्रार एवं शासकीय समापन कार्यालय की ओर से ऐसी कंपनियों की लगातार पड़ताल की जा रही है।
निष्क्रिय कंपनियों की तैयार हो रही कुंडली
प्रदेश में लिक्विडेशन प्रक्रिया से गुजरने वाली 17 कंपनियां दिवालिया घोषित हो चुकी हैं। इन कंपनियों की परिसंपत्तियां नीलाम करने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि देनदारों की देनदारी खत्म की जा सके।
- बीके केन, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज कम ऑफिशियल लिक्विडेटर