{"_id":"6824ecf9bbe36e30cb005530","slug":"165-delivery-boys-fined-for-traffic-violations-dehradun-news-c-5-1-drn1031-690542-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 165 डिलिवरी बॉय के यातायात उल्लंघन में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 165 डिलिवरी बॉय के यातायात उल्लंघन में चालान
विज्ञापन
I
IIपुलिस ने मंगलवार रात शहरभर में चलाया विशेष अभियान
I
I
I
Iपुलिस ने मंगलवार की रात अभियान चलाकर 165 फूड डिलिवरी बॉय के चालान किए। इनमें कुछ शराब पीकर भी वाहन चला रहे थे। इसके अलावा कई लोगों ने अपना सत्यापन नहीं कराया था। फूड डिलिवरी बॉय की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को फूड डिलिवरी बॉय के सत्यापन के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार रात अभियान चलाया गया। इनमें 48 लोगों के न्यायालय के चालान किए गए। इसके अलावा 47 से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। पांच वाहनों के ड्रंक एंड ड्राइव में चालान कर सीज किया गया। इसके अलावा सत्यापन न कराने वाले 15 डिलिवरी बॉय का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इन पर कुल 1.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही 40 डिलिवरी बॉय के पुलिस एक्ट में चालान कर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।I