फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.65 crore rupees were cheated in the name of getting land

Dehradun News: जमीन दिलाने के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठगे, दो गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
1.65 crore rupees were cheated in the name of getting land
रायपुर थानाक्षेत्र के मयूर विहार इलाके में जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराकर युवक से 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजेश अग्रवाल और विजय वर्मा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य पांच आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार दो वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मोहित सेठ ने देहरादून के मयूर विहार इलाके में जमीन खरीदी थी। इसके लिए उन्होंने 1.65 करोड़ रुपये चुकाए थे। इस मामले में फर्जीवाड़े का तब खुलासा हुआ जब मोहित सेठ ने जमीन दाखिल खारिज और एमडीडीए से नक्शा पास कराने के लिए आवेदन किया। इस दौरान पता चला इस तरह की कोई जमीन ही नहीं है। पीड़ित के मुताबिक यह जमीन फॉरेस्ट की है। आरोपियों ने इस जमीन के अपने नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में दो वर्ष पूर्व मयूर विहार चौकी में शिकायत की थी। इसके बाद इसकी विवेचना बीच में ही छोड़ दी गई। मोहित सेठ ने बताया कि उन्होंने करीब पांच दिन पहले गृह मंत्रालय में शिकायत की। मामला वहां से प्रेषित होने के बाद बुधवार को रायपुर थाने में राजेश अग्रवाल निवासी डालनवाला, विजय वर्मा निवासी ईश्वर विहार, कैलाश जोशी निवासी गोविंद विहार, अभिषेक राणा निवासी आमवाला, मुस्तफा निवासी कुल्हान मिलन केंद्र, मनीष थापा निवासी धोरणखास एवं विक्रम सिंह निवासी जयरामपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले के दो आरोपी राजेश अग्रवाल और विजय वर्मा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है।


जमीन फर्जीवाड़े में शामिल अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। - अजय सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed