फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो -- आज से सतरंगी फूलों की खुशबू से महकेगा राजभवन

फोटो -- आज से सतरंगी फूलों की खुशबू से महकेगा राजभवन

Sat, 09 Mar 2019 02:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो  --  आज से सतरंगी फूलों की खुशबू से महकेगा राजभवन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। राजभवन का भव्य परिसर सतरंगी फूलों की खुशबू से महकेगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शनिवार (नौ मार्च) से आयोजित दो दिवसीय बसंतोत्सव का शुभारंभ करेंगीं। उसके बाद सभी लोग इन फूलों की खूबसूरती निहार सकेंगे। राज्यपाल ने सभी लोगों से परिवार संग राजभवन आकर पुष्प प्रदर्शनी देखने की अपील की है।
शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसंतोत्सव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस साल भी बड़ी संख्या में पुष्प उत्पादक इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। अलग-अलग वर्गों में पुष्प सज्जा और उत्पादन से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें 150 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें एक हजार से अधिक बच्चे हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आईटीबीपी की ओर से जूड़ो-कराटे का प्रदर्शन, संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल आरके सुधांशु, सचिव उद्यान डी. सैंथिल पांडियन, उद्यान निदेशक आरके श्रीवास्तव, राजभवन के सूचनाधिकारी नितिन उपाध्याय, अशोक पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीथिन मुक्त होगा बसंतोत्सव
देहरादून। सचिव उद्यान डी.सेंथिल पांडियन ने बताया कि इस वर्ष बसंतोत्सव पॉलीथिन मुक्त होगा। परिसर में पुष्प प्रदर्शनी लगाने वालों और दर्शकों को भी पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने को कहा गया है। कार्यक्रम में 45 सरकारी विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।


उद्यान अधिकारी की तारीफ
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन के उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित की तारीफ की। उन्होंने पत्रकारों को ट्यूलिप गार्डन का भ्रमण करवाया। बताया कि उद्यान अधिकारी की मेहनत के चलते राजभवन परिसर फूलों की खुशबू से महक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed