{"_id":"5c7ae3d1bdec22093e7c17fa","slug":"161551557585-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को मिले बराबर अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को मिले बराबर अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में उत्तराखंड और हैदराबाद के बीच मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। इससे दोनों ही टीमों को दो-दो अंक से संतुष्ट होना पड़ा।
नई दिल्ली सर्विसेज के एयरफोर्स काम्प्लेक्स ग्राउंड में शनिवार को उत्तराखंड का मुकाबला हैदराबाद के साथ हुआ। सुबह से ही लगातार रुक-रुक कर बारिश होने के चलते मैच बाधित होने के आसार थे, लेकिन सुबह कुछ देर बारिश रुकने के बाद 8-8 ओवर का मैच खेला जाना तय हुआ। इसमें उत्तराखंड ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज तिलक वर्मा के 15 गेंदों में 40 रन के बदौलत हैदराबाद ने 4.5 ओवर में 57 रन बनाए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और मैच रोक दिया गया। इसके बाद बारिश नहीं रुकी, इसके चलते दोनों टीमों को दो-दो अंक देने का निर्णय लिया गया।