फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून पहुंची अफगानिस्तान की मुख्य टीम, पहला मुकाबला 21 को

दून पहुंची अफगानिस्तान की मुख्य टीम, पहला मुकाबला 21 को

Wed, 13 Feb 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
दून पहुंची अफगानिस्तान की मुख्य टीम, पहला मुकाबला 21 को
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आयरलैंड के साथ सीरीज खेलने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट की मुख्य टीम मंगलवार को दून पहुंच गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से खिलाड़ी प्रेमनगर स्थित एक होटल पहुंचे। यहां होटल की ओर से चीयरलीडर्स ने खिलाड़ियों की आगवानी की और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इससे पहले रविवार को अफगानिस्तान के 22 सदस्य दून पहुंचे थे। आयरलैंड की टीम 18 फरवरी को दून पहुंचेगी।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस और विशेष सुरक्षा दस्ते के साथ अफगानिस्तान की टीम प्रेमनगर स्थित होटल में पहुंची। यहां स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गढ़वाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर होटल के महाप्रबंधक दिलीप छाबड़ा, सेल्स मैनेजर यासिर अराफात व होटल स्टाफ ने माला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। आयरलैंड के साथ अफगानिस्तान टीम का पहला टी-20 मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के साथ दो अभ्यास मैच खेलेगा उत्तराखंड
आयरलैंड टीम 18 फरवरी को दून पहुंच रही है। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम उत्तराखंड के साथ दो अभ्यास मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 15 व दूसरा 17 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों मुकाबले रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर खिलाड़ियों ने मैदान पर बहाया पसीना
अफगानिस्तान की जूनियर क्रिकेट टीम रविवार को ही अपने कोच आंद्रे जेम्स मोल्स के साथ दून पहुंच चुकी है। आगामी 21 फरवरी से आयरलैंड के साथ टी-20 की शृंखला शुरू होने जा रही है। इसके लिए अफगानिस्तान की टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों ने मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मैदान पर पसीना बहाया। मुख्य कोच आंद्रे जेम्स मोल्स व फिल्डिंग कोच जॉन फ्रांसिस मोनी ने बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण व कैचिंग का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed