फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बर्फबारी से मसूरी में लौटी रौनक

बर्फबारी से मसूरी में लौटी रौनक

Sat, 09 Feb 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से मसूरी में लौटी रौनक
बर्फबारी से मसूरी में लौटी रौनक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। दो सप्ताह बाद मसूरी-धनोल्टी व आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार देर रात एक बार फिर भारी बर्फबारी हुई। इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे। वहीं बर्फ जमी होने पर धनोल्टी-मसूरी मार्ग पुलिस ने बंद कर दिया है।
बृहस्पतिवार की रात करीब पौने 12 बजे बर्फबारी शुरू हुई थी। सुबह तक नगर के निचले भाग माल रोड, पिक्चर पैलेस, झूला घर, किताबघर में करीब छह इंच तक बर्फ पड़ी। जबकि ऊंचाई वाले पर्यटन स्थल लालटिब्बा, चार दुकान, गनहिल, हाथी पांव आदि क्षेत्रों में करीब एक फुट तक बर्फ पड़ी है। रात में पिक्चर पैलेस स्थित एक होटल की पार्किंग में पेड़ गिरने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। रात में चली तेज हवा से कई घरों और दुकानों के चादर भी उड़ गई। शुक्रवार को दिन की शुरुआत धूप निकलने से हुई, जबकि शाम को हल्के ओले गिरे। दिनभर हाथीपाव, लालटिब्बा, कंपनी बाग आदि इलाकों में पर्यटकों ने बर्फ पर खूब मस्ती की।
विज्ञापन


बड़ा हादसा होने से टला
मैक्स फिसलकर खाई की ओर लटकी
बर्फबारी के कारण सुबह के समय अधिकतर सड़कों पर कई वाहन फंसे रहे। कैंपटी रोड जीरो प्वाइंट पर एक मैक्स फिसलकर खाई की ओर लटक गई। गनीमत रही कि समय रहते मौके पर सड़क से बर्फ हटा रही जीसीबी से इस वाहन को रस्सी बांधकर खींच लिया। जिससे वहां भी बड़ा हादसा होने से टल गया। दूसरी और अपर माल रोड पर एमडीडीए पार्किंग के समीप, मलिंगार की चढ़ाई पर, बाटा की चढ़ाई आदि जगहों पर बर्फ के ऊपर पडे़ पाले से कई दुपहिया वाहन फिसल गए। नगर पालिका की टीम ने अपर माल रोड पर मशीन से सड़क की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed