फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विषय वस्तु के अनुसार चुनें डाटा विश्लेषण विधि

विषय वस्तु के अनुसार चुनें डाटा विश्लेषण विधि

Sun, 20 Jan 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
विषय वस्तु के अनुसार चुनें डाटा विश्लेषण विधि
विषय वस्तु के अनुसार चुनें डाटा विश्लेषण विधि
विज्ञापन

देहरादून। दून विश्वविद्यालय में रिसर्च मैथोडोलॉजी पर चल रही 10 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के छठे दिन गौतम बुद्ध विवि, ग्रेटर नोएडा के एडवांस डाटा एनालिस्ट विशेषज्ञ प्रो. सुभोजीत बनर्जी ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान की विषय वस्तु के अनुरूप ही डाटा विश्लेषण विधि का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार शोधार्थी विषय वस्तु के अनुरूप विश्लेषण विधि नहीं अपनाते, जिससे उनका शोध पत्र अच्छी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित नहीं हो पाता है।
राजू सब्बरवाला बने अध्यक्ष
देहरादून। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं उत्तराखंड जनपद शाखा देहरादून के जनपद स्तरीय चुनाव आयोजित किए गए। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून के सभागार में आयोजित चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद पर राजू सब्बरवाला व जिला सचिव पद पर आशीष रात्रा चुने गए। इसके साथ ही नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संप्रेक्षण मोहनलाल, कोषाध्यक्ष अरुण नेगी, संगठन मंत्री गिरीश तिवारी एवं श्यामलाल, संयुक्त मंत्री वासुदेव और संजीव भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर अमित उनियाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कुमार को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

आरक्षण से अनाथों को मिलेगा लाभ
देहरादून। राज्याधीन सेवाओं में प्रदेश के अनाथों को पांच फीसदी आरक्षण देने के फैसले को मोहकमपुर निवासी अभिषेक राणा ने फायदेमंद बताया है। मूलत: थराली, चमोली निवासी अभिषेक ने बताया कि वह खुद भी अनाथ हैं, इसलिए उनकी पीड़ा को समझते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अनाथों को केवल एक फीसदी आरक्षण अनुमन्य है। ऐसे में उत्तराखंड ने पांच फीसदी आरक्षण देकर एक नई शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed