{"_id":"5c3e3bdfbdec227353189c31","slug":"161547582431-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों में पैसा पहुंचते ही प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों में पैसा पहुंचते ही प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पेयजल निगम की ओर से मंगलवार को कर्मचारियों के खातों में एक माह का वेतन ट्रांसफर कर दिया गया। साथ ही दो दिन के भीतर एक और माह का वेतन जारी करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद वेतन और पेंशन भुगतान के समर्थन में तीन जनवरी से चल रहा पेयजल निगम कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित हो गया।
बता दें, वेतन व पेंशन न मिलने से नाराज पेयजल निगम कर्मचारी तीन जनवरी से मोहिनी रोड स्थित पेयजल निगम मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे थे। पेयजल कर्मचारियों ने कहना है कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष आरके रोनिवाल और प्रांतीय महामंत्री विजय खाली ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीन रावत का कहना है कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल निगम के एमडी भजन सिंह से वार्ता की। वार्ता के बाद विभाग की ओर से कर्मचारियों के खाते में एक माह का वेतन ट्रांसफर कर दिया गया। इसके अलावा दो दिन के भीतर एक और माह का वेतन जारी करने के बाद आश्वासन दिया गया। इस पर सहमति बनने पर कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित कर दिया है। प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र चौधरी, कमल कुमार, राजेश कुमार, प्रीतम सिंह, ममता देवी, जय प्रकाश, सुमित, योगेश थपलियाल, केके पांडे, प्रमोद जोशी, गणेशराम, हरिकृष्ण जोशी, खीमानंद जुयाल, मान सिंह, राम आर्या, इकराम खान, प्रमेंद्र रावत, शुभम कोठारी आदि मौजूद रहे।