फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 से कंपनी घर-घर से उठाएगी कूड़ा

15 से कंपनी घर-घर से उठाएगी कूड़ा

Fri, 02 Nov 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
15 से कंपनी घर-घर से उठाएगी कूड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला। देहरादून। चेन्नई एमएसडब्ल्यू (म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट) प्राईवेट लिमिटेड अब 15 नवंबर से घर-घर से कूड़ा उठाएगी। नगर निगम की ओर से 50 लाख रुपये इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस आदि नहीं होने के चलते 71 कूड़ा वाहन और जमीन कंपनी को हैंडओवर नहीं हो पाए हैं। जिसकी वजह से इसमें देरी हो रही है। निगम अधिकारियों ने दावा किया है कि दीवाली तक वाहन हैंडओवर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

छह सितंबर को नगर निगम और चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी के बीच अनुबंध हुआ था। इसके तहत कंपनी को 60 दिन के भीतर शहर का कूड़ा पीपीपी मोड में उठाना था। इससे जहां शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी थी, वहीं निगम को आए दिन एजेंसी कर्मचारियों की हड़ताल से भी निजात मिलनी थी। लेकिन, कंपनी 15 नवंबर से कूड़ा उठाएगी। क्योंकि नगर निगम कूड़ा कलेक्शन में लगे अपने वाहन कंपनी को हैंडओवर नहीं कर पाया है। निगम के पास इस समय छोटे-बड़े करीब 120 वाहन हैं। उनमें से 71 वाहन दुरुस्त हैं। लेकिन, इन वाहनों का इंश्योरेंस, प्रदूषण व फिटनेस रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा कई वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो पाया है। इसके लिए निगम को करीब 50 लाख रुपये जमा करने हैं। जब तक निगम यह कार्रवाई पूरी नहीं कर पाता कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं करेगी। निगम अधिकारियों ने दावा किया है कि दीवाली तक वह कंपनी को 70 वाहन हैंडओवर कर देंगे।
विज्ञापन


निगम के वाहनों में इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन आदि जो कमियां हैं, उन्हें पूरा कराया जा रहा है। वाहन जल्द कंपनी को हैंडओवर किए जाएंगे। उसके बाद कंपनी घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त

कंपनी कूड़ा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। निगम से वाहन और जमीन हैंडओवर होते ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर से कंपनी कार्य शुरू करेगी।
-मोहित द्विवेदी, प्रोजेक्ट हेड चेन्नई एमएसडब्ल्यू प्रा. लि.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed