{"_id":"5bc4fae6bdec22693e5a3276","slug":"161539635942-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय क्रिकेट में उतराखंड की बेटियों की धमाकेदार शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय क्रिकेट में उतराखंड की बेटियों की धमाकेदार शुरूआत
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में उत्तराखंड की बेटियों ने शानदार जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में टी-20 क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में उत्तराखंड ने नगालैंड को 51 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 141 रन बनाए और नगालैंड को महज 90 रनों पर रोककर आसान जीत हासिल की।
पहली बार बीसीसीआई की किसी क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत खराब रही और 12 रन के स्कोर पर अंजली गोस्वामी (0) और राघवी (2) पवेलियन लौट गईं। इसके बाद ज्योति गिरी ने कप्तान कंचन परिहार के साथ धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 48 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कंचन (17) पवेलियन लौट गईं। ज्योति गिरी और राधा चंद ने 19-19 रन बनाए। मुदिता गोस्वामी ने 12 और अंकिता बिष्ट ने नौ रन बनाए। अंतिम ओवरों में रुचि चौहान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 22 रन बनाए। नगालैंड की गेंदबाजों ने 41 अतिरिक्त रन लुटाए। सपना ने दो और कप्तान एलिना, सरिबा व कनिका ने एक-एक विकेट चटकाया।
रनों के लिए जूझे बल्लेबाज
उत्तराखंड के गेंदबाजों ने बेहद सधी हुई गेंदबाजी करते हुए नगालैंड के बल्लेबाजों ने संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। नगालैंड के बल्लेबाज पूरी पारी में रन बनाने के लिए जूझते रहे। रिटी विश्वास और वैष्णवी सिंह ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। रिटी 21 और वैष्णवी आठ रन बनाकर आउट हुईं। अंतिमा तेवतिया के 23 रन पर आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज भी रन बनाने के लिए जूझती रहीं। सरिबा ने पांच, एलिना ने तीन, रितु ने नाबाद नौ व कनिका ने नाबाद दो रन बनाए। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने 19 अतिरिक्त रन दिए। राधा चंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर तीन विकेट लिए। अंकिता बिष्ट और ज्योति गिरी ने एक-एक विकेट चटकाया।