फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   17 वनकर्मियों के इस्तीफे से विभाग में खलबली

17 वनकर्मियों के इस्तीफे से विभाग में खलबली

Wed, 22 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
17 वनकर्मियों के इस्तीफे से विभाग में खलबली
हरिद्वार। उप प्रभागीय वनाधिकारी की कार्यशैली से नाराज 17 वनकर्मी के इस्तीफा देने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। एक साथ इतने कर्मचारियों के इस्तीफा देने के कारण विभाग का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ का कहना है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरिद्वार वन प्रभाग के एक रेंजर, एक उपराजिक, 4 वन दरोगा, 9 वन रक्षक और 2 माली ने उप प्रभागीय वनाधिकारी की कार्यशैली से नाराज होकर सामूहिक इस्तीफा दे दिया। वनकर्मियों का आरोप है कि उप प्रभागीय वनाधिकारी उन्हें ठीक से काम नहीं करने देते हैं। उप प्रभागीय अधिकारी बेवजह टोकाटाकी करते हैं। कर्मचारियों की शिकायत है कि झूठे आरोप लगाए जाते हैं। वनकर्मियों ने बताया कि उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रेमचंद्र शर्मा लंबे समय से कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिस कारण वह सभी मानसिक रूप से तनाव में आ गए हैं। हतोत्साहित होने के कारण इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन

डीएफओ को किया तलब
प्रकरण संज्ञान में आते ही उच्च अधिकारियों ने मंगलवार को डीएफओ राहुल वर्मा को तलब किया। डीएफओ ने उच्च अधिकारियों के समक्ष 17 वनकर्मियों के सामूहिक इस्तीफा दिए जाने की बात रखी। डीएफओ राहुल वर्मा ने बताया कि आगे कि कार्रवाई करने का अधिकार मानव संसाधन विभाग के पास है। अग्रिम आदेशों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी सूरत में नहीं करेंगे साथ में काम
17 वनकर्मियों ने बताया कि वह किसी भी सूरत में उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रेमचंद्र शर्मा के साथ कार्य करने की स्थिति में नहीं हैं। न ही वे भविष्य में उनके साथ कार्य करना चाहते हैं। अब वह भी प्रेमचंद्र शर्मा का हरिद्वार से तबादला होने के बाद ही काम पर लौटेंगे।

विवादों से रहा पुराना नाता
कर्मचारियों ने बताया कि उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रेमचंद्र शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। खानपुर, लक्सर, रुड़की और देहरादून आदि में पोस्टिंग के दौरान प्रेमचंद्र शर्मा कर्मचारियों का उत्पीड़न और द्वेषपूर्ण कार्रवाई के चलते कई बार विवादों में रहे हैं। हालांकि प्रेंमचंद्र शर्मा ऐसे किसी भी आरोपों से इनकार कर रहे हैं। साथ ही वह कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार के आरोप लगाने की बात से भी इनकार कर रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed