फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिफारिश नहीं एक्ट से ही होंगे तबादले : सीएम

सिफारिश नहीं एक्ट से ही होंगे तबादले : सीएम

Fri, 29 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सिफारिश नहीं एक्ट से ही होंगे तबादले : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जनता मिलन कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को जन सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ट्रांसफर एक्ट के हिसाब से ही कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। इस दौरान 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, परिवहन विभाग, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, ऊर्जा, नगर निगम और पुलिस आदि से संबंधित शिकायतें शामिल हैं।
जनता मिलन में सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि कहा कि स्थानांतरण से संबंधित अनुरोध जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान बिल्कुल न लाए जाएं। स्थानांतरण के लिए जनता मिलन कार्यक्रम उचित फोरम नहीं है। राज्य में ट्रांसफर एक्ट लागू होने से राजकीय सेवाओं के सभी तबादले नियामानुसार किए जाएंगे। जनता मिलन में हल्द्वानी निवासी खुशीराम ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। साथ ही असामाजिक तत्व उन्हें परेशान कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नैनीताल को तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए। वाचस्पति बहुखंडी ने देहरादून से बैजरो वाया ऋषिकेश-सतपुली रूट पर रोडवेज बस सेवा के लिए अनुरोध किया। इस पर सीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

टिहरी मूल विस्थापित संगठन अध्यक्ष ने टिहरी बांध विस्थापितों को निशुल्क पानी, बिजली आपूर्ति और खाता-खतौनी की लागत कम करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक सहयोग की बात कही। असहाय और घायल जानवरों के उपचार के लिए काम करने वाली देहरादून की मिली कौर ने एक पशु अस्पताल के लिए भूमि की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए कौर की तारीफ की और उचित सहयोग का आश्वासन दिया। दून के हुकुम सिंह ने देहरादून कोषागार में लंबित पेंशन की शिकायत की। सीएम ने मौके से ही जिलाधिकारी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। टिहरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने टिहरी में डंपिंग जोन और वाहन पार्किंग की समस्याओं से अवगत कराया तो सीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करुणा अग्रवाल ने बरसात में पुश्ता नहीं होने से रायपुर स्थित अपने मकान में बारिश का पानी घुसने की शिकायत की। मामले में सीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। दून की राजेश्वरी देवी ने बताया कि उनकी जमीन गिरी गांव में है, जो वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत आ रही है। इसका मुआवजा अन्य किसी व्यक्ति को दिया जा रहा है। सीएम ने डीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अमर शेखर ने ऊर्जा निगम में चयन के बाद भी अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी न होने की शिकायत की, जिस पर सीएम ने परीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर अपर मुख्यसचिव ओमप्रकाश, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

--
पुरोला में नहीं हैं महिला चिकित्सक
उत्तरकाशी जिले के पुरोला से आईं विनोद असवाल ने सीएम को बताया कि उनके चिकित्सालय में महिला चिकित्सक नहीं हैं। इस वजह से महिलाओं को इलाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सीएम से मांग की कि पुरोला अस्पताल में जल्द महिला डॉक्टर की तैनाती की जाए। सीएम ने मामले में तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed