फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून में बेअसर रहा किसानों का गांव बंद

दून में बेअसर रहा किसानों का गांव बंद

Sun, 03 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दून में बेअसर रहा किसानों का गांव बंद
दून में बेअसर रहा किसानों का गांव बंद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मांगों को लेकर जारी किसान संगठनों के गांव बंद आंदोलन का असर अभी दून में दिखाई नहीं दे रहा। शनिवार को मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल बताया कि अन्य राज्यों में जारी किसानों के प्रदर्शन का दून के बाजारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। यहां सब्जियों और फलों के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समिति इस पर नजर रखे हुए है। इसके तहत शुक्रवार को व्यापारियों के साथ बैठक भी की गई थी। जिसमें सभी व्यापारियों ने व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया है।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न मांगों को लेकर किसानों संगठनों ने एक जून से दस दिवसीय महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, केरल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गांव बंद आंदोलन शुरू कर दिया है। वहां आंदोलनरत किसानों ने दूध, फल और सब्जी की सप्लाई रोक दी है। वे कृषि कर्ज माफ करने, सभी फसलों पर सही दाम दिलाने, न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू करने व स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed