{"_id":"5b12ff404f1c1b9e6e8b6035","slug":"161527971648-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में बेअसर रहा किसानों का गांव बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में बेअसर रहा किसानों का गांव बंद
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में बेअसर रहा किसानों का गांव बंद
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मांगों को लेकर जारी किसान संगठनों के गांव बंद आंदोलन का असर अभी दून में दिखाई नहीं दे रहा। शनिवार को मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल बताया कि अन्य राज्यों में जारी किसानों के प्रदर्शन का दून के बाजारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। यहां सब्जियों और फलों के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समिति इस पर नजर रखे हुए है। इसके तहत शुक्रवार को व्यापारियों के साथ बैठक भी की गई थी। जिसमें सभी व्यापारियों ने व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया है।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न मांगों को लेकर किसानों संगठनों ने एक जून से दस दिवसीय महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, केरल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गांव बंद आंदोलन शुरू कर दिया है। वहां आंदोलनरत किसानों ने दूध, फल और सब्जी की सप्लाई रोक दी है। वे कृषि कर्ज माफ करने, सभी फसलों पर सही दाम दिलाने, न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू करने व स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे हैं।