फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आठ महिलाओं को राष्ट्रीय स्वयं सिद्धा शिखर सम्मान

आठ महिलाओं को राष्ट्रीय स्वयं सिद्धा शिखर सम्मान

Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
आठ महिलाओं को राष्ट्रीय स्वयं सिद्धा शिखर सम्मान
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ओएनजीसी घोष ऑडिटोरियम में शनिवार को कविकुंभ संस्था की ओर से शब्दोत्सव और बीइंग वुमन ‘स्वयं सिद्धा शिखर सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिलाओं को राष्ट्रीय स्वयं सिद्धा शिखर सम्मान, 13 महिलाओं को स्वयं सिद्धा सृजन सम्मान और चार महिलाओं को स्वयं सिद्धा वरिष्ठ शिखर सम्मान प्रदान किया गया। समारोह तीन सत्रों में आयोजित किया गया।
पहले सत्र का शुभारंभ महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में समय-समय पर उनका उत्साहवर्धन किया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में वरिष्ट लेखक लीलाधर जगूड़ी एवं लेखिका बल्ली सिंह चीमा ने कविकुंभ की वेबसाइट लांच की। इस दौरान साहित्यिक पत्रकारिता का संकट और संभावनाएं विषय पर परिचर्चा हुई। वहीं, कलाकारों ने स्वच्छ भारत अभियान पर नाट्य प्रस्तुति दी। आयोजक रंजीता सिंह फलक से सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
कवियों
शाम को तीसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ वित्त एवं आबकारी राज्य मंत्री प्रकाश पंत ने किया। इस दौरान रमणिका गुप्ता, ममता किरण, चित्रा देसाई, मीनाक्षी जिजीविषा, नरेश सक्सेना, विष्णु नागर, गुलजार देवबंदी, आलोक यादव समेत दर्जनों कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। अति विशिष्ट अतिथि एडीजी अशोक कुमार, डॉ. एस फारूख रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में दून इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डीएस मान, ब्रिगेडियर (अ.प्रा.) केजी बहल, बिलाल-उर-रहमान, असलम सैफी के साथ ही पद्म श्री पद्मा सचदेव, माहेश्वर तिवारी, बीएन मिश्रा, लक्ष्मी शंकर वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
.........................
इन महिलाओं को मिला सम्मान
राष्ट्रीय स्वयं सिद्धा शिखर सम्मान - सुषमा साहू, प्रीता पंत, रीना भरतरिया, रीता इंद्रजीत सिंह, रत्ना पुरकायस्था, के. मंजरी श्रीवास्तव, आरूषि निशंक, स्वाति सिंह।

....................................
स्वयं सिद्धा वरिष्ठ नागरिक सम्मान - विशाखा तिवारी, लोक्खी सिंह, रश्मि भटनागर, नीलम प्रभा।
............................
स्वयं सिद्धा सृजन सम्मान - चित्रा देसाई, प्रभा कुमारी, डॉ. ज्योत्सना मिश्रा, पुष्पा सिंह, सीमा चोपड़ा, सरोज सिंह, रीता पात्रा, शिल्पी शाह, वंदना मोदी गोयल, ज्योति आजाद खत्री, मीनू पांडेय, शिक्षा सिंह, स्मृति सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed