{"_id":"5ad3b7474f1c1b60098b4b6d","slug":"161523824455-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी गोर्खाली सुधार सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी गोर्खाली सुधार सभा
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गोर्खाली सुधार सभा के 80वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। इस दौरान मेधावी छात्रों, पूर्व सैनिक और शहीदों की पत्नियों (वीरांगनाओं) का सम्मान होगा। इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा की स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। यह जानकारी गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों को दी।
पदम सिंह थापा ने बताया कि इस वर्ष भी गोर्खाली सुधार सभा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे। इसके अलावा हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, भोलेजी महाराज, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, मसूरी विधायक गणेश जोशी आदि भी शामिल होंगे। इस अवसर पर गोर्खाली समुदाय की ओर से लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।