{"_id":"5ac290134f1c1b95618b512f","slug":"161522700307-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने फूंका केंद्र एवं प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने फूंका केंद्र एवं प्रदेश सरकार का पुतला
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उक्रांद युवा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच के दौरान बेरोजगारों एवं दिल्ली में एसएससी पेपर लीक का विरोध कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को
द्रोण होटल चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र एवं राज्य सरकार का पुतला फूंका।
द्रोण होटल चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार ने चुनाव से पहले युवाओं से रोजगार का वादा किया था। केंद्र ने दो करोड़ एवं राज्य ने लाखों युवाओं को रोजगार का वादा किया, लेकिन उसके सभी वादे हवाई साबित हो रहे हैं। युवा उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील कुमार ने कहा कि रोजगार की मांग करने वालों पर अब लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में सचिवालय कूच के दौरान बेरोजगारों पर लाठियां बरसाए जाने की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों में प्रमोद डोभाल, मैदान सिंह, नानक सिंह, लताफत हुसैन, दीपक कौशिक, राजेंद्र प्रधान, मनोज कुमार, अशोक सिंह नेगी, रमा चौहान, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।