फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग कर बने निरोगी

प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग कर बने निरोगी

Sat, 10 Mar 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग कर बने निरोगी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल पीजी कालेज ऑफ बायोमेडिकल सांइसेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार को दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का शुभारंभ हुआ। ‘प्राकृतिक और प्रयुक्त विज्ञान में परिप्रेक्ष्य’ विषय पर आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। वहीं, प्रतिभागियों के शोध प्रपत्रों का पत्रिका के रूप में विमोचन भी किया गया।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ.जीडीएस वार्ने, अध्यक्ष पुष्पा वार्ने, प्रो. आरएन खरवार (बनारस हिंदू विवि, वाराणसी) और प्रो. सुनील के देशमुख (ऊर्जा और संसाधन संस्थान, दिल्ली) ने सेमिनार का शुभारंभ किया। प्रो.आरएन खरवार ने बायो एक्टिव प्राकृतिक उत्पादों के शुद्धीकरण के लक्षणों पर विचार रखे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग कर किस तरह से निरोगी बन सकते हैं, इसके बारे में भी जानकारी दी। प्रो.सुनील के देशमुख ने एडोफाइट कवक के माध्यम से बनने वाली औषधियों की जानकारी दी। वहीं, सरदार भगवान सिंह पैरामेडिकल कॉलेज की मनीषा मल्होत्रा और गुरु रामराय पीजी कॉलेज के डॉ.लोकेश गंभीर ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। इस दौरान कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.रश्मि डींगरा, उपनिदेशक डॉ.डीके गुप्ता, डीन डॉ.पल्लवी चौहान, डॉ.नेहा सैनी, डॉ.सीमा नैनवाल समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed