फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सूबेदार मेजर की बेटी तनुजा बनी जज

सूबेदार मेजर की बेटी तनुजा बनी जज

Thu, 01 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सूबेदार मेजर की बेटी तनुजा बनी जज
सूबेदार मेजर की बेटी तनुजा बनी जज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
दूसरे प्रयास में देहरादून के नवादा निवासी सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन ताराचंद (रिट.) की बेटी तनुजा कश्यप जज बन गईं। तनुजा की शिक्षा देहरादून में हुई है। 23 नवंबर 2017 को उनकी शादी सहारनपुर के बापूजी नगर निवासी निशांत कुमार से हुई। शादी के बाद पति ने इंटरव्यू की तैयारी कराई। जज बनने की खबर आई तो तनुजा अपने मायके आई हुईं थीं। पति के साथ तनुजा ने खुशी के इन लम्हों को यहीं सेलिब्रेट किया।
तनुजा की 12वीं तक की शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने एमकेपी पीजी कॉलेज से बीकॉम किया। इसके बाद डीएवी पीजी कॉलेज से एलएलबी की। इसके बाद तनुजा पीसीएस (जे) की तैयारी में जुट गई। उन्होंने उत्तर प्रदेश और राजस्थान ज्यूडीशियरी की परीक्षा भी दी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उत्तराखंड पीसीएस (जे) की परीक्षा दी लेकिन पहले प्रयास में असफल रही। दूसरे प्रयास में तनुजा ने कामयाबी पाई। तनुजा को जब यह खबर मिली, उस वक्त वह देहरादून में अपने मायके आई हुई थी। उनके पति निशांत कुमार प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
विज्ञापन

तनुजा ने बताया कि पीसीएस (जे) मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उनकी शादी हो गई। इसके बाद पति ने साथ दिया और इंटरव्यू की तैयारी कराई। तनुजा की बड़ी बहन तपस्या रानी की शादी हो चुकी है जबकि भाई अक्षय कश्यप जापान में इंजीनियर है। सहारनपुर के बापूजी नगर में ससुराल में जैसे ही तनुजा के जज बनने की खबर पहुंची तो पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना पढ़ाई की आदत जरूरी
तनुजा ने बताया कि रोजाना की पढ़ाई उनकी आदत थी। उन्होंने बताया कि रोज क्लास में जो पढ़ती थी, उसे घर आकर रिवाइज करती थी। दोस्तों के साथ बैठकर पढ़ाई करते थे। इसके बाद हर सोमवार को टेस्ट होता था। इस टेस्ट से तैयारी को अंतिम रूप देने में काफी मदद मिली। उनका कहना है कि अगर आप भी यह परीक्षा पास करना चाहते हैं तो स्टडी को रूटीन बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed