फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   60 वार्डों में चला सफाई अभियान

60 वार्डों में चला सफाई अभियान

Fri, 02 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
60 वार्डों में चला सफाई अभियान
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम ने विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 60 वार्डों में सफाई अभियान चलाया। टीमाें ने सड़कों, गलियों, नालियों, खाली भूखंड से कूड़ा उठाया। अभियान के बीच अवैध होर्डिंग और बैनर जब्त किए। गंदगी फैलाने और पॉलीथिन इस्तेमाल करने वाले 54 प्रतिष्ठानों एवं लोगों का चालान कर 10600 रुपये का जुर्माना वसूला। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी।
नगर आयुक्त के निर्देश पर सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर की देखरेख में सिरमौर मार्ग पीपल वाली गली, जीएमएस रोड, चकराता रोड, आकाश दीप, आईपी चौक से एफआरआई तक, केनाल रोड, ब्राह्मणवाला, नालापानी चौक, प्रीतम रोड, लक्ष्मी रोड, मोहनी रोड, कबाड़ी मार्केट, इंद्रा कालोनी, तिकल रोड, धामावाला, अखाड़ा मोहल्ला, सचिवालय परिसर, महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन, आराघर चौक, गुरुद्वारा रोड, सहसपुर रोड, राजीव नगर, हरिद्वार बाईपास, माजरा, बसंत विहार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड क्षेत्र में बिजली के खंभे में लटके एवं सरकारी प्रापर्टी पर टंगे 500 बैनर एवं होर्डिंग हटाए गए। सार्थक संस्था की ओर से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए सिटी बसों पर पोस्टर चस्पा किए। निरीक्षण में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल और डॉ. आरके सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

.........................
कूड़ा फेंकने पर मुकदमा
रात में सड़क पर कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर एक रेस्त्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वाहन संख्या यूके 07 एटी 2751 का चालक रात में वहल चौक के पास कूड़ा फेंक रहा था। वाहन में रेस्त्रा के कर्मचारी सोनम, संजय और रणवीर सवार थे। नगर निगम की टीम ने कूड़ा फेंकते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और कोतवाली में रेस्त्रा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed