{"_id":"5a4e8e474f1c1bfe7a8b534f","slug":"161515097671-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय में मजबूती के साथ उतरेगी कांग्रेस : प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय में मजबूती के साथ उतरेगी कांग्रेस : प्रीतम
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनावों में मजबूती के साथ उतरेगी कांग्रेस : प्रीतम
ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देशभक्ति और विकास के नाम पर ‘मन की बात’ से काम चलने वाला नहीं है। देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने आजादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया। भाजपा अब देश को कांग्रेसमुक्त करने के सपने देख रही है, लेकिन डबल इंजन की सरकार भी विकास नहीं कर पा रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बृहस्पतिवार को चकराता विकासखंड के बिनसौन गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी का फैसला जनता विरोधी है। भाजपा ने चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों का ऋण माफ करने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आते ही मुकर गई। विकास के नाम पर केंद्र और प्रदेश सरकार के पास कुछ नहीं है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फिलवक्त कांग्रेस मुश्किल दौर से गुजर रही है, लेकिन हारी नहीं है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत पार्टी एक बार फिर से मजबूती के साथ खड़ी होगी। आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ उतरेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, देय सिंह, अभिषेक सिंह, फतेह सिंह, संजय सिंह, शमशेर सिंह, साधू सिंह, जवाहर सिंह, गुलाब सिंह, मेहर सिंह, जगत सिंह चौहान, सरदार सिंह, महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।