{"_id":"5a4beb2a4f1c1b4a198b4803","slug":"161514924842-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चैत्वाली’ 50 लाख हिट पाने वाला पहला उतराखंडी गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चैत्वाली’ 50 लाख हिट पाने वाला पहला उतराखंडी गीत
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अमित सागर का गीत ‘चैता की चैत्वाली’ यूट्यूब पर 50 लाख हिट्स पाने वाला उत्तराखंड का पहला लोकगीत बन गया है। अमित सागर के इस गीत ने किशन महिपाल के सुपरहिट गीत ‘फ्योंलड़िया’ को पीछे छोड़ दिया, जिसको 49 लाख हिट मिल चुके हैं।
यूट्यूब पर पिछले कुछ समय से चैत्वाली और फ्योंलड़िया के बीच बादशाहत की जंग चल रही थी। 21 जनवरी को चैत्वाली ने 40 लाख का आंकड़ा छुआ, जबकि उसी दिन फ्योंलड़िया के वीडियो गीत को यूट्यूब पर 43 लाख से अधिक लोग देख चुके थे। पिछले करीब 10 दिनों में जहां चैत्वाली को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा, वहीं फ्योंलड़िया को देखने वालों की संख्या करीब छह लाख रही। इसके साथ ही चैत्वाली ने गढ़वाली में सबसे पहले 50 लाख का आंकड़ा छूने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
प्रसिद्ध लोक गायक स्व. चंद्र सिंह राही के सुप्रसिद्ध आंछरी जागर को अमित सागर ने नए अंदाज में तैयार किया है। गीत का जादू शुरू से ही श्रोताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया, आयोजनों और कार्यक्रमों में इस गीत की धूम है। 50 लाख का आंकड़ा छूने के बाद अमित सागर ने प्रशंसकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हर बोली-भाषा के लोग इस गीत को पसंद कर रहे हैं। आगे भी वह गीतों के साथ प्रयोग कर श्रोताओं की पसंद के गीत तैयार करते रहेंगे।