फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ओवरलोड वाहनों से डाकपत्थर बैराज के हेड रेगुलेटर को खतरा

ओवरलोड वाहनों से डाकपत्थर बैराज के हेड रेगुलेटर को खतरा

Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों से डाकपत्थर बैराज के हेड रेगुलेटर को खतरा
ओवरलोड वाहनों से डाकपत्थर बैराज के हेड रेगुलेटर को खतरा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहन गुजरने से डाकपत्थर बैराज पर बने हेड रेगुलेटर पुल पर खतरा बढ़ गया है। पुल की सुरक्षा के लिए जल विद्युत निगम प्रबंधन ने गॉर्ड तैनात किए हैं, लेकिन गॉर्ड की आंखों के सामने से ओवरलोटड वाहन पुल से निकलते हैं। पुलिस प्रशासन का रवैया भी उदासीनता भरा है। इससे पुल पर खतरा बढ़ गया है। इस बाबत ग्राम पंचायत डाकपत्थर के प्रधान सुबोध गोयल ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
बता दें 70 के दशक में बने इन पुलों पर कुछ साल पूर्व भारी वाहनों के आवगमन पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब फिर से बेरोकटोक खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहन दौड़ ने लगे हैं। इससे पुल पर खतरा बढ़ गया है। बैराज के एक पुल से शक्ति नहर में पानी छोड़ा जाता है, जिस पर ढालीपुर, ढकरानी और कुल्हाल तीन जल विद्युत परियोजनाएं स्थित हैं, जबकि दूसरा पुल हिमाचल को जोड़ता है। बरसात में बैराज में जल स्तर बढ़ने पर यहीं से यमुना नदी में भी पानी छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डाकपत्थर के प्रधान सुबोध गोयल का कहना है कि पुल की सुरक्षा के लिहाज से कुछ साल पूर्व इन पुलों पर भारी वाहनों के आवगमन पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब फिर से खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पुल की सुरक्षा में तैनात जल विद्युत निगम प्रबंधन के गॉर्ड और स्थानीय पुलिस भी अनदेखी कर रहे हैं। इससे पुल पर खतरा बढ़ गया है। वहीं संपर्क करने पर जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक (यमुना वैली) इरशाद अली ने फोन नहीं उठाया। एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि इस संबंध में निगम के अलावा पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed