Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   16.15 lakh rupees defrauded in the name of trading

Dehradun News: क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग के नाम पर 16.15 लाख रुपये की ठगी

Mon, 06 Oct 2025 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
16.15 lakh rupees defrauded in the name of trading

विज्ञापन
लखवाड़ बांध निर्माण की कार्यदायी संस्था एलएनटी के एग्जीक्यूटिव के साथ साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग के नाम पर 16.15 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आइटी एक्ट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि लखवाड़ बांध परियोजना की एलएनटी कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात तमिलनाडु निवासी पी मनी भारती कोतवाली आए थे। उन्होंने बताया कि उनके फोन पर करीब दो माह पूर्व किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन एप भेजा था। इसके माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग के नाम पर एक टास्क दिया गया। आरोपी ने बताया कि टास्क पूरा करने पर उनके अकाउंट में रुपये आते रहेंगे। टास्क पूरा किए करने पर अकाउंट में पैसे भी आने लगे। कुछ समय बाद ट्रेडिंग करने और भुगतान लेने के नाम पर अलग-अलग अकाउंट्स में रुपये डलवाए गए। करीब 16.15 लाख रुपये की धनराशि खातों में डलवाने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का आभास हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगाें से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध सामग्री पर क्लिक नहीं करें। इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों की गढ़ी कमाई में सेंध लगा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed