{"_id":"69a5f46752289fe3c50fd6c0","slug":"160-lakh-duped-in-the-name-of-air-ticket-dehradun-news-c-5-1-drn1031-913479-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हवाई टिकट के नाम पर 1.60 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हवाई टिकट के नाम पर 1.60 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
हवाई टिकट के नाम पर 1.60 लाख रुपये ठग लिए गए। बसंत विहार थाना क्षेत्र के महारानी बाग निवासी नवीन कुमार शर्मा ने दिल्ली स्थित ट्रैवल कंपनी आदिगुरु ट्रेवल इंडिया प्रा.लि. पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
वसंत विहार थाने में दी शिकायत में नवीन कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि कंपनी ने इथोपियन एयरलाइंस का टिकट बुक करने के नाम पर रकम ली लेकिन जारी किया गया टिकट पीएनआर फर्जी निकला। शिकायत में बताया कि कंपनी के बैंक ऑफ बड़ौदा छतरपुर (दिल्ली) स्थित खाते में कुल 1,65,000 रुपये जमा कराए गए। टिकट फर्जी पाए जाने पर कंपनी के मैनेजर कौशल कुमार राय और डायरेक्टर राजेन्द्र राजपूत ने पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन केवल पांच हजार रुपये ही वापस किए गए।
पीड़ित का आरोप है कि बार-बार संपर्क करने पर संबंधित लोगों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। शिकायत में कंपनी के निदेशक करन गुप्ता, आशीष कुमार राय, सुरेश कुमार वशिष्ठ, अर्पणा कौशिक और राहुल शर्मा को भी आरोपी बनाया है। वसंत विहार थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि शिकायत के आधार पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।