फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15th Finance Commission : Panchayats that do not spend money will be punished Uttarakhand news

Uttarakhand News: पैसा खर्च नहीं करने वाली पंचायतें होंगी दंडित, अच्छा काम करने वालों को पुरस्कार

Sat, 15 Apr 2023 11:30 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Apr 2023 11:30 AM IST
सार

पंचायतों में विकास कार्यों के लिए प्रतिनिधियों की ओर से हमेशा बजट नहीं मिलने की बात कहकर कार्यों को लटकाने की शिकायतें मिलती रहती हैं, जबकि शासन के अधिकारियों का कहना है कि पंचायत स्तर पर बजट की कहीं कोई कमी नहीं है। जो पैसा दिया जा रहा है, तमाम पंचायतें उसे भी खर्च नहीं कर पा रही हैं।

विज्ञापन
15th Finance Commission : Panchayats that do not spend money will be punished Uttarakhand  news
बजट - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश के 13 जिलों में 15वें वित्त आयोग के तहत दी गई धनराशि को समय पर खर्च नहीं करने वाली त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बेहतर काम करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम चरण में सरकार ने ऐसी पांच-पांच पंचायतों का ब्योरा तलब किया है। अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत, जबकि खराब प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को दंड मिलेगा।

विज्ञापन

सचिव पंचायती राज नितेश झा की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायतों में विकास कार्यों के लिए प्रतिनिधियों की ओर से हमेशा बजट नहीं मिलने की बात कहकर कार्यों को लटकाने की शिकायतें मिलती रहती हैं, जबकि शासन के अधिकारियों का कहना है कि पंचायत स्तर पर बजट की कहीं कोई कमी नहीं है। जो पैसा दिया जा रहा है, तमाम पंचायतें उसे भी खर्च नहीं कर पा रही हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में बहुत सी पंचायतें बेहतर काम भी कर रही हैं।ग्राम पंचायतों, विकासखंड और जिला पंचायतों में स्वच्छता एवं पेयजल के लिए 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि का 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं हो पाना इसका एक उदाहरण है। वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 तक खर्च होने वाले पैसे का सदुपयोग पंचायतें नहीं कर पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा काम करने वाली दूसरी पंचायतों को भी दिया सकता है पैसा

इस पर पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की ओर से नाराजगी भी जताई गई है। उनके अनुसार जिन ग्राम पंचायतों विकास खंडों और जिला पंचायतों में पैसा खर्च नहीं होगा, उनके जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। इसके साथ ही यह पैसा अच्छा काम करने वाली दूसरी पंचायतों को भी दिया जा सकता है।

किसने कितना पैसा किया खर्च

- जिला पंचायत को मिले 81.29 करोड़ रुपये में से 63.07 करोड़ रुपये खर्च हो पाए।

- ग्राम पंचायतों को मिले 402.72 करोड़ रुपये में से 315.36 करोड़ रुपये ही खर्च हुए।

- विकासखंडों को मिले 54.20 करोड़ रुपये में से मात्र 34.70 करोड़ की धनराशि ही खर्च हो पाई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  केदारनाथ में हेलिकॉप्टर पायलट को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, डॉप्लर रडार लगाने की कवायद

विकास का पैसा समय पर खर्च नहीं करने वाली पंचायतों के पदाधिकारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जो ग्राम पंचायतें, जिला पंचायत और विकासखंड सबसे अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। - नितेश झा, सचिव, पंचायतीराज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed