{"_id":"57f801454f1c1b46592714db","slug":"1582-dengue-patient-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 1582 पहुंची डेंगू रोगियों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 1582 पहुंची डेंगू रोगियों का आंकड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 08 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : file photo
उत्तराखंड में डेंगू रोगियों की संख्या 1582 तक पहुंच गई है। राजधानी में शुक्रवार को आठ नए मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। यहां अब तक सबसे अधिक 1105 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं हरिद्वार के दो मरीजों में भी डेंगू पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार शुक्रवार शाम तक हरिद्वार में 365, पौड़ी में 11 और नैनीताल में 101 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 68 मरीज भी डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को कुल 182 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से आठ में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें दरभंगा बस्ती, राजीव रोड, इंदर रोड, माजरा, म्युनिसिपल रोड, अजबपुर, विकास नगर और दो हरिद्वार के रोगी शामिल हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय टीम जागरूकता अभियान चला रही है।
विज्ञापन