फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   21 उप शिक्षा अधिकारी बने खंड शिक्षा अधिकारी

21 उप शिक्षा अधिकारी बने खंड शिक्षा अधिकारी

Sat, 06 Jul 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
21 उप शिक्षा अधिकारी बने खंड शिक्षा अधिकारी
21 उप शिक्षा अधिकारी बने खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शासन ने शिक्षा विभाग के 21 उप शिक्षा अधिकारियों को डीपीसी के बाद खंड शिक्षा अधिकारी बना दिया है। सचिव शिक्षा डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार डीपीसी में शामिल रहे सभी अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है।
विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद सभी अधिकारियों के पदोन्नति आदेश शुक्रवार को जारी किए गए। विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी के 46 पद रिक्त थे। हालांकि डीपीसी के लिए कुल 21 उप शिक्षा अधिकारी ही पात्र पाए गए। सचिव शिक्षा डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि वरिष्ठता को लेकर कुछ विवाद है, जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय को जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। डीपीसी के बाद उप खंड शिक्षा अधिकारी के जो पद रिक्त होंगे, उन पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग में सभी लंबित डीपीसी तुरंत कराने के निर्देश दिए गए हैं। कई पदों पर लंबे समय से डीपीसी नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों को तुरंत इसकी प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रिक्त पदों का अधियाचन भेजने को कहा गया है। सरकार का फोकस रिक्त पदों को जल्द भरने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed