फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जजरेट में मलबे ने फिर रोकी राह

जजरेट में मलबे ने फिर रोकी राह

Fri, 05 Jul 2019 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
जजरेट में मलबे ने फिर रोकी राह
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। तेज बारिश के बीच कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास मलबे ने एक बार फिर लोगों की राह रोकी। बृहस्पतिवार को दिनभर पहाड़ी से बोल्डर का गिरना जारी रहा। लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा। हालांकि, लोनिवि की ओर से तैनात जेसीबी ने सड़क पर कई बार गिरे मलबे हो हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
कालसी-चकराता मोटर मार्ग को जौनसार बावर की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। इस सड़क से 80 से अधिक गांव की आबादी जुड़ी हुई है लेकिन, हर साल बरसात में जजरेट के पास पहाड़ी के सक्रिय होने से इस सड़क पर लोगों की आवाजाही मुश्किल भरी हो जाती है। पूर्व में विभाग ने पहाड़ी के ट्रीटमेंट के तौर पर सड़क किनारे एक दीवार का निर्माण किया था। लेकिन यह दीवार एक ही बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय निवासी विभव कुमार, शूरवीर चौहान, अजब सिंह, इंदर सिंह, महेंद्र सिंह राय आदि का कहना है कि जजरेट के पास यातायात को सुगम बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। जजरेट के पास एक पुल निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई थी, लेकिन यह प्रस्ताव फाइलों में दम तोड़ रहा है।
विज्ञापन

बरसात में भारी मात्रा में मलबा आने के कारण सड़क कई दिन तक बंद रहती है। इस कारण लोगों को तो आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही फसलें भी तय समय पर मंडी तक नहीं पहुंच पातीं। वहीं, हईया-अलसी-पंजिया, शंभु की चौकी-ददोऊ, पंजिया-बनसार मोटर मार्गों पर भी बरसात के दौरान हल्का मलबा आ गया, जिसे ग्रामीणों ने बेलचा और फावड़े की मदद से हटा यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने कहा कि जजरेट के पास सड़क को खोलने के लिए एक जेसीबी तैैनात की गई है। मौसम साफ होते ही जेसीबी से मलबे को हटा यातायात बहाल किया गया। पूरी बरसात में जेसीबी सड़क के इस हिस्से में ही तैनात रहेगी।

----
14 घंटे बंद रहा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे
कालसी। क्षेत्र में देर रात हुई तेज बारिश के बीच दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। देर रात एक बजे जोकला और जुडो डैम टॉप के पास सड़क पर मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई, जिसे शाम 4 बजे खोला जा सका। इस दौरान चारधाम यात्रा पर जाने वाले लोगों को वाया बाड़वाला-जुड्डो मार्ग होते हुए सफर करना पड़ा। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता जे एस रावत ने बताया कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed