फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंकितपुरम में गिरी बिजली, पेड़ टूटे, मकान क्षतिग्रस्त

अंकितपुरम में गिरी बिजली, पेड़ टूटे, मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 05 Jul 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
अंकितपुरम में गिरी बिजली, पेड़ टूटे, मकान क्षतिग्रस्त
अंकितपुरम में गिरी बिजली, पेड़ टूटे, मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बारिश के दौरान जीएमएस रोड स्थित अंकितपुरम में बिजली गिरने से कई पेड़ टूट गए। पेड़ों के टुकड़े कई मकानों पर गिर गए, जिससे मकानों के छज्जे और रेलिंग भी टूट गई। भयग्रस्त लोग अपने मकानों से बाहर आ गए। सूचना के कुछ देर बाद पहुंची प्रशासन की टीम ने पेड़ों के मलबे को हटाया।

अंकितपुरम में बुधवार रात लगभग तीन बजे बिजली की गड़गड़ाहट से इलाके के लोगों की नींद खुल गई। बिजली कड़कने के साथ-साथ पेड़ों के टूटने की आवाज भी सुनाई दी। कुछ देर बाद जब सब कुछ शांत हुआ तो लोग अपने मकानों से बाहर आए। देखा कि चारों तरफ ओक के पेड़ों का मलबा फैला हुआ था। थोड़ी देर बाद पता चला कि वहां साधुराम इंटर कॉलेज के पेड़ों पर बिजली गिरी थी, जिनके तने आसपास के मकानों पर भी आकर गिरे। जिससे कुछ मकानों की रेलिंग टूट गई तो कुछ के छज्जे क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर तड़के वहां प्रशासन की टीम पहुंची और पेड़ों के मलबे को हटाया। गनीमत है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। रात में हुई घटना के बाद दिनभर लोग सहमे रहे। कुछ लोगों के लिए बिजली गिरने की घटना का यह पहला अनुभव था। दिनभर इसकी चर्चाओं में मोहल्ले में कौतूहल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed