{"_id":"5d1bb95a8ebc3e3cd27274b6","slug":"156209798719-dehradun-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने अनुसेविका से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने अनुसेविका से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आरटीओ में अनुसेविका द्वारा चालान काटे गए लाइसेंस को वापस करने के नाम पर लिए गए घूस के मामले में एआरटीओ ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही मामले से संबंधित जानकारी मुख्यालय को भी भेजी गई है।
एआरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि एक चैनल में वीडियो चल रहा है। जिसमें ई-रिक्शा चालक खुशरेज अली ने आरटीओ में कार्यरत अनुसेविका पर चालान काटने के बाद जब्त ड्राइविंग लाइसेंस देने के नाम पर घूस लेने का आरोप लगाया है। वीडियो में अनुसेविका घूस लेते हुए दिख रही है। इसका संज्ञान लेते हुए अनुसेविका से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अनुसेविका को आरटीओ के पास संबद्ध कर दिया गया है। अगर जांच में मामला सही पाया जाता है तो अनुसेविका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि मामले के बारे में परिवहन मुख्यालय को भी बता दिया गया है।