फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समयसारणी में बदलाव से रेल यात्रियों की फजीहत

समयसारणी में बदलाव से रेल यात्रियों की फजीहत

Wed, 03 Jul 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
समयसारणी में बदलाव से रेल यात्रियों की फजीहत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रेलवे ने एक जुलाई से देहरादून से रवाना होने वाली कई ट्रेनों की समय में बदलाव कर दिया है। ऐसे में अभी भी बड़ी संख्या में मुसाफिर ट्रेनों के पुराने समय के अनुसार स्टेशन पहुंच रहे हैं। इसके चलते रोजाना बड़ी संख्या में यात्री मायूस लौट रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि रेल प्रशासन ट्रेनों के समय में बदलाव की जानकारी नहीं दे रहा है। इस बाबत कई यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है।
ट्रेनों की बदली समयसारिणी की जानकारी अभी अधिकतर रेल मुसाफिरों को नहीं है। इसके चलते देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले बड़ी संख्या में मुसाफिर मायूस लौट रहे हैं। इनमें सबसे अधिक परेशानी नंदादेवी एक्सप्रेस के मुसाफिरों की हो रही है। दरअसल नंदादेवी एक्सप्रेस का पहले समय रात 11:30 बजे था। इस ट्रेन का नया समय मिनट पहले 10:50 कर दिया गया है। इससे पुराने शेड्यूल के आधार पर पहुंचने वाले यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। नंदा देवी के समय में बदलाव अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी ज्यादा है। अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव का अंतर सिर्फ 10 या 15 मिनट है। नंदादेवी एक्सप्रेस से सफर करने वालों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन ट्रेनों के समय की बदलाव जानकारी उनके मोबाइल पर नहीं भेज रहा है। इससे जानकारी नहीं हो पा रही है। मुसाफिरों ने रेलवे के ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

दून स्टेशन के एडिशनल स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर का कहना है कि नई समयसारिणी के बारे में समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। स्टेशन पर भी लगातार उद्घोषणा कराई जा रही है। जिन यात्रियों ने पहले आरक्षण कराया है उनके टिकट में पुराना समय अंकित हैं। ऐसे में कुछ दिक्कतें जरूर आ रही हैं। कुछ दिनों में सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों के समय में हुआ है बदलाव
एक जुलाई से देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, राप्ती गंगा, मसूरी एक्सप्रेस आदि गाड़ियों के समय में भी बदलाव किया गया है। देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस सोमवार से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी। देहरादून से काठगोदाम जाने वाली एक्सप्रेस 11.25 बजे रवाना होगी। दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस रात 9:20 बजे जाएगी। राप्ती गंगा एक्सप्रेस अपराह्न 3:20 बजे रवाना होगी। नंदा देवी एक्सप्रेस 10:50 बजे रवाना होगी। दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेेस सोमवार सुबह पांच बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed